Box Office: कमांडो 3 ने पहले दिन की शानदार कमाई, टूटे 2019 की इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड
![]() |
| Commando 3 |
विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया जैसे फेमस सितारों से सजी कमांडो 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को आदित्य दत्त के निर्देशन में बनाई गई है वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बैनर मोशन पिक्चर्स कैपिटल और रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी के तहत निर्मित किया है। यह फुल टू एक्शन के साथ थ्रिलर से भरपूर फिल्म है जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म रिलीज होते ही फिल्म को देखने के लिए मॉर्निंग शो में ही भारी-भरकम दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को एक महीने पहले यूट्यूब पर लांच किया गया था और अब तक 32 मिलियन यानी 3 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं इसके सामने लाइक्स भी 7 लाख 5 हजार से ज्यादा है जिससे पता चलता है कि ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आई है।
![]() |
| Commando 3 |
वहीं इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की शुरुआत बुराक अंसारी (गुलशन देवैया) से होती है जो कि एक खूंखार आतंकवादी होता है। गुलशन देवैया भारत से गुजरते हुए लंदन की और निकलता है लेकिन अपना एक सुराग वह भारत में भूल जाते हैं जिसकी पुलिस को खबर मिलती है और उसी एक सुराग के जरिए बुराक अंसारी को पकड़ने की साजिश रची जाती है। वहीं इस मिशन के लिए करणवीर सिंह डोगरा (विद्युत जामवाल) को याद किया जाता है जो कि एक कमांडो है और उनका साथ देता है भावना रेडी (अदा शर्मा) जो कि एक इंस्पेक्टर है। यह दोनों बुराक अंसारी को पकड़ने के लिए मिशन पर निकल चुके हैं हालांकि बुराक अंसारी लंदन में बैठे-बैठे भारत के युवाओं का ब्रेनवाश करता है और किसी को पता तक नहीं चलती। वहीं लंदन में करणवीर सिंह डोगरा और भावना रेडी की मुलाकात मल्लिका सूद (अंगिरा धर) से होती है जो कि फाइट करने में बेहद ताकतवर और मास्टरमाइंड भी होती है। अब यह तीनों इस मिशन में जुड़ चुके हैं अब यह मिशन सक्सेस होती है या असफल रहती है यह जानने के लिए आप को सिनेमाघरों का रुख लेना पड़ेगा। हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल ने एक से बढ़कर एक एक्शन और स्टंट दिखाएं है जिसे विद्युत के फैंस को जरूर देखनी चाहिए।
![]() |
| Commando 3 |
वहीं बात करें फिल्म की कमाई के बारे में तो यह फिल्म पहले दिन वेबसाइट livehindustan.com के मुताबिक 4 करोड़ की शानदार ओपनिंग कर पाई है। वहीं इसी ओपनिंग के साथ फिल्म ने इस साल की 'उजड़ा चमन' (2.35 करोड़), 'मेड इन चाइना' (1.30 करोड़) 'द स्काई इज़ पिंक' (2.50 करोड़), 'पल पल दिल के पास' (1.30 करोड़), 'सेक्शन 375' (1.45 करोड़), 'जबरिया जोड़ी' (3.05 करोड़), 'पीएम नरेंद्र मोदी' (2.88 करोड़), 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' (2.10 करोड़), 'जंगली' (3.35 करोड़), 'सोन चिड़िया' (1.20 करोड़), 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (3.30 करोड़), 'व्हाय चीट इंडिया' (1.71 करोड़) और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (3.50 करोड़) जैसी 13 शानदार फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसी तरह यह विद्युत जामवाल की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी।
वहीं बात करें इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने भी ठीक-ठाक रिव्यू दिए है वहीं फिल्म को पहले दिन मॉर्निंग शो में ही 45 से 50 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी देखने को मिली और यह भी अनुमान लगाया गया है कि रात के शो में ऑक्युपेंसी बढ़कर 65 से 70 प्रतिशत तक हो सकती है।
Information Source: livehindustan.com, Sacnilk.com




Post a Comment